SUICIDE BREAKING : सामूहिक आत्महत्या, परिवार के 6 लोगों ने एक साथ किया सुसाइड, रूह झकझोर देने वाली घटना ..

SUICIDE BREAKING: Mass suicide, 6 members of the family committed suicide together, a shocking incident ..
डेस्क। बिहार के नवादा में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार पर कर्ज बढ़ गया। कर्ज से परेशान होकर परिवार के छह सदस्यों ने बुधवार रात जहर निगल लिया।
जहर निगलने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है। छाबनीन में पुलिस के हाथ परिवार के सदस्य का मोबाइल हाथ लगा है। पुलिस को मोबाइल में कर्ज देने वाले व्यक्ति का जिक्र है। परिवार ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। इस नोट को मोबाइल में भी सेव करके रखा गया था।
बताया गया कि घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने किसी से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। आरोप है कि केदार लाल गुप्ता को पैसों के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा था। लगातार पैसों की मांग से परिवार परेशान हो गया था। पैसा चुकाने में असमर्थ होने के कारण पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। पांच में दो की मौत घर पर हो गई थी, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 15 साल की बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
केदारनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रजौली का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ नवादा शहर के न्यू एरिया में किराये के मकान में रहता था। केदारनाथ गुप्ता नवादा के विजय बाजार में फ्रूट शॉप चलाता था। दुकान पर कारोबार बढ़ाने के लिए उन्होंने कर्ज लिया था।