
रायपुर सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रियदर्शिनी नगर निवासी श्रीमती उषा रंगीला (राजपूत) पति स्वर्गीय अशोक रंगीला का 78 वर्ष की आयु में मंगलवार रात 10 बजे निधन हो गया। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रामपाल सिंह बिसेन राजिम वाले की पुत्री एवं डाक्टर अर्जुन सिंह रंगीला की पुत्रवधू थीं। वे स्व. पत्रकार विवेक ठाकुर, सागर, आकाश व वरिष्ठ पत्रकार सुकांत राजपूत की माता थीं। बुधवार शाम 4 बजे राजेन्द्र नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती उषा रंगीला के निधन पर रायपुर प्रेस क्लब सहित शहर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।