KAWARDHA NEWS : गैस कार्रवाई से व्यापारी भड़के

Date:

KAWARDHA NEWS : Traders enraged by gas action

दीपक तिवारी –

कवर्धा। शहर में इन दिनों खाद विभाग की कार्रवाई को लेकर छोटे व्यापारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। चाय ठेला चलाने वाले, छोटे होटल संचालक और पान-नाश्ते की दुकान लगाने वाले लोगों का कहना है कि अधिकारियों की टीम सीधे दुकानों पर पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर रही है।

व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन नियम-कानून का हवाला देकर कार्रवाई तो कर रहा है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। उनका कहना है कि अगर कमर्शियल सिलेंडर आसानी से उपलब्ध ही नहीं होगा, तो छोटे दुकानदार आखिर काम कैसे चलाएं।

चाय ठेला और छोटे होटल चलाने वाले लोग कहते हैं कि यही उनका रोज़गार है और इसी से परिवार चलता है। अगर इसी तरह सिलेंडर जब्त होते रहे तो उनका धंधा बंद होने की नौबत आ जाएगी।

बाजार और चौक-चौराहों पर अब यही चर्चा है कि प्रशासन पहले व्यवस्था बनाए या सीधे कार्रवाई करे। व्यापारियों का कहना है कि नियम लागू करने से पहले विकल्प देना जरूरी है, नहीं तो यह कदम गरीब और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर डाल रहा है।

इधर शहर में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गरम हो सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related