Trending Nowशहर एवं राज्य

शिवराज सिंह चौहान करेंगे खैरागढ़ में चुनावी सभा

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे,वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12:55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 03 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे तथा वहां सभा को संबोधित करने के बाद शाम 04 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेगे तथा शाम 4:45 बजे रायपुर से भोपाल रवाना होंगे।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: