Shivraj Singh Chouhan CG visit: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, CM साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Shivraj Singh Chouhan CG visit:रायपुर: केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह छत्तीसगढ़ पहुँच गए है , उनके रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे, जिसके बाद सभी साथ में जैन मंदिर के लिए रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां ‘मोर आवास मोर अधिकार’ सहित कई पीएम जनमन के आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण हितग्राहियों को चाबी देंगे। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, स्वच्छता किट का वितरण, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण सहित लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related