SEX RACKET BUSTED : पार्टी के बहाने लड़कियों को फंसाती थी ‘रेशमा’, हुक्का बार से चलता था गोरखधंधा ! 8 गिरफ्तार …

SEX RACKET BUSTED: ‘Reshma’ used to trap girls on the pretext of party, ran the racket from hookah bar! 8 arrested…
गोरखपुर। शहर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस अवैध रैकेट पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला तब उजागर हुआ जब 31 दिसंबर को पार्टी के लिए निकली एक किशोरी रातभर घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की और बरामद किया। जांच में पता चला कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ था।
मुख्य आरोपित अनिरुद्ध ओझा और रेशमा खान गिरफ्तार
इस पूरे मामले में हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और होटल मालिक अनुराग सिंह मुख्य आरोपित हैं। इनके साथ पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक का नाम रेशमा खान है।
सूत्रों के अनुसार, रेशमा खान काफी शातिर थी। वह इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों से दोस्ती करती थी और उन्हें पार्टी के बहाने जेनिस बाटल हुक्का बार लाती थी। बाद में, लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेशमा कई बार नाम बदलकर लोगों को धोखा देती थी।
हुक्का बार सीज, पुलिस की कार्रवाई जारी
गोरखपुर पुलिस ने हुक्का बार को सीज कर दिया है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।