SAD NEWS BREAKING : नहीं रही ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAD NEWS BREAKING: Child artist Suhani Bhatnagar, seen in ‘Dangal’, is no more

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. 19 की उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सुहानी का निधन शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में हुआ. बताया जा रहा है कि गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी जान गई है. सुहानी ने फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाया था. अब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

गलत ट्रीटमेंट ने ली जान –

जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी. उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई. उनकी दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है. सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में काफी वक्त से एडमिट थीं. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में होगा.

फिल्म ‘दंगल’ में सुहानी भटनागर को छोटी बबीता के किरदार में देखा गया था. आमिर खान, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ वो फिल्म में नजर आई थीं. अपनी परफॉरमेंस के लिए सुहानी को तारीफें भी मिली थीं. ‘दंगल’ के बाद सुहानी भटनागर को टीवी के कई विज्ञापनों में भी देखा गया था. कुछ वक्त बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला लिया था.

सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में उन्होंने एक्टिंग के लिए सुहानी को स्टार बताया गया है. ये भी कहा गया कि एक्ट्रेस की मौत से प्रोडक्शन हाउस को झटका लगा है. वो उनके लिए स्टार थीं और हमेशा रहेंगी.

आमिर खान प्रोडक्शन ने जताया दु:ख –

नवंबर 2021 तक सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी कई फोटोज को शेयर किया करती थीं. साथ ही कई मजेदार वीडियो में उन्हें देखा गया था. इंस्टाग्राम पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स थे. उन्होंने फिल्म ‘दंगल’ के अपने को-स्टार्स के साथ भी कई फोटोज शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था.

सुहानी भटनागर की यूं अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री में गम का माहौल है. किसी के लिए भी ये विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि इतनी छोटी-सी प्यारी बच्ची यूं दुनिया को अलविदा कह गई है. फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने काम किया था. सान्या बड़ी बबीता फोगाट के रोल में नजर आई थीं. ये फिल्म सुपरहिट रही थी. सभी एक्टर्स के काम को क्रिटिक्स और फैंस ने सराहा था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related