RAUPUR CRIME NEWS : रायपुर में सरेराह नेशनल हाइवे पर युवकों के बीच मारपीट, 10 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAUPUR CRIME NEWS: Fight between youths on Sarerah National Highway in Raipur, 10 arrested

रायपुर। राजधानी रायपुर में सरेराह नेशनल हाइवे पर युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दो दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में पार्टी करने के बाद युवक तेज रफ़्तार में कार चला रहे थे। इसी बीच ओवरटेक करने पर दूसरे कार चालक के साथ विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले।

इस मारपीट में दोनों पक्ष के युवकों के साथ युवतियों भी मौजूद थी। मारपीट के दौरान युवतियों बीच-बचाव करती रहींं। नेशनल हाइवे पर दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

कार में टक्‍कर के बाद नशे में चूर लड़कियों का सड़क पर हंगामा

एक दिन पहले रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शराब के नशे में तीन युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि इन युवतियों की कार ने पहले एक कार को ठोका। फिर पीछे से आ रही दूसरी कार से इनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद इनके बीच आपस में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। तेलीबांधा थाने में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सात अक्टूबर की देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है। हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी ने सड़क के किनारे एक ट्रक को जांच के लिए रोका था। तभी पीछे से वेन्यू गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां तेज रफ्तार में पहुंचे। उन्होंने ट्रक के ब्रेक मारने पर पहले एक कार को टक्कर मारी।

फिर पीछे से आ रही एक दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर भी इस पर जाकर भीड़ गई। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में भी 2-3 युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद उन्होंने इस बात का विरोध किया। तो वहां मौजूद लड़कियां उन युवकों से भिड़ गई। मारपीट में एक युवक का शर्ट फाड़ दी गई। वहीं एक युवती उसे पुलिस के सामने ही पीट रही है।

युवतियों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

तेलीबांधा थाने में रायपुर के रहने वाले श्रेया सिंह राजपूत ने तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है कि ट्रक का अचानक ब्रेक करने से उनकी गाड़ी की टक्कर हुई। जिसके बाद पीछे से आ रही कार के युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। श्रेया ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में उनके नाक मुंह और सिर के पीछे से खून निकलने लगा। वहीं उसके साथी विनायक सेठी को भी लड़कों ने पीटा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related