RAIPUR BREAKING : वीरेंद्र तोमर फिर कोर्ट में, पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Virendra Tomar again in court, police to seek 7-day remand

रायपुर, 10 नवंबर 2025। सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस ने सोमवार को राजधानी में उसका जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किए गए तोमर को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आज फिर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब उसकी एक सप्ताह की रिमांड की मांग करेगी ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि रविवार को रेगुलर कोर्ट न लगने के कारण केवल एक दिन का रिमांड मिला था। अब मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस लंबी रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

वीरेंद्र तोमर का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र तोमर पर रायपुर के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं –

• 2006: कारोबारी पर चाकू से हमला (आजाद चौक थाना)
• 2010: व्यापारी से पैसों के लेनदेन पर मारपीट (गुढ़ियारी)
• 2013: हत्या का मामला दर्ज
• 2016: मारपीट का केस
• 2017: महिला को धमकाने का मामला
• 2019: धोखाधड़ी और कूटरचना (पुरानी बस्ती थाना)
• 2019: व्यापारी से ब्लैकमेलिंग (हलवाई लाइन)

रोहित तोमर के खिलाफ भी कई केस

वीरेंद्र के बेटे रोहित तोमर पर भी कई गंभीर आरोप हैं –

• 2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई
• 2016: युवक से मारपीट (पुरानी बस्ती)
• 2017: महिला से मारपीट और धमकी (भाठागांव)
• 2018: महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की (भाठागांव)
• 2019: सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का मामला (कोतवाली थाना)

पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र दोनों ने मिलकर वर्षों से सूदखोरी और धमकी का जाल फैलाया था। कई पीड़ितों ने आगे आकर बयान दिए हैं, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related