chhattisagrhTrending Now

1 घंटे तक बंद रहा रेलवे फाटक, लग गई वाहनों की कतारे 

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ का तिल्दा रेलवे फाटक 1 घंटे तक बंद रहा। जिसके चलते फाटक के दोनों तरफ छोटी बड़ी वाहनों की कतारे लग गई। वहीं इस दौरान तिल्दा- खरोरा मुख्य मार्ग में भी जाम लग गया। फाटक के घंटों बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक पर दोनों ब्रिज की स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा यह समझ से परे है।

दरअसल तिल्दा रेलवे फाटक से आमजन काफी हलाकान और परेशान हो चुके हैं। जब तक 7 से 8 गाड़ियां अप और डॉउन दोनों दिशाओं से नहीं गुजर जाती तब तक यह रेलवे फाटक घंटों तक बंद रहता है। जिसके चलते फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। आज भी लगभग 1 घंटे तक यह रेलवे फाटक बंद रहा और दोनों तरफ से अप और डॉउन दोनों ही दिशाओं से लगभग 12 गाड़ियों के निकाले जाने के बाद फाटक को खोला गया।

घंटों तक रहता है फाटक बंद

इसके पहले काफी देर तक फाटक बंद होने की सूचना स्टेशन मास्टर सुमन झा को दी गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर सुमन झा तिल्दा फाटक पहुंचे। आरपीएफ पुलिस और जवान को सूचना देने के बाद दोनों फाटक पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद रेलवे फाटक को खोला गया। थोड़ी देर बाद दोबारा बंद कर दिया गया।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस दौरान लोगों ने जमकर बढ़ास निकली। लोगों का कहना था कि, रोज यहां पर यही स्थिति बन रही है। आधे- आधे घंटे से अधिक समय तक रेल्वे फाटक को बंद रखा जाता है। इधर स्टेशन मास्टर सुमन झा ने कहा कि, आजकल कंट्रोलर द्वारा बंद रखा जाता है। इसमें हम लोग कुछ नहीं कर सकते। रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण की अतिशीघ्र आवश्यकता है।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: