Trending Nowशहर एवं राज्य

PRESIDENTIAL ELECTION (BREAKING) : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सबसे पहले किया मतदान, इस वजह से गलत हो सकता है वोट ..

PCC President Mohan Markam voted first, because of this the vote may be wrong..

रायपुर। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवा सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 4 तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से 307 डेलीगेट्स प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे। सबसे पहले मतदान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में है। दोनों में से एक प्रत्याशी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे इस रेस में आगे चल रहे हैं। गांधी परिवार के बैक सपोर्ट की वजह से खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का झुकाव मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर साफ नजर आ रहा है। यहां शशि थरूर को एक भी पोलिंग एजेंट नहीं मिला। उनके लिए पोलिंग एजेंट दिल्ली से भेजा गया है। जबकि खड़गे के लिए यहां 4 पोलिंग एजेंट हैं।

मतपत्र में नंबर लिखने से वोट गलत –

कांग्रेस के सभी डेलीगेट्स के लिए पहचान पत्र जारी किया गया है। मतदान अधिकारी को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही वोटिंग की अनुमति दी जाएगी। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही मतदान की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट किया है। बैलेट पेपर में दोनों उम्मीदवारों के नाम छपे होंगे। जिस भी उम्मीदवार को वोट करना है उसके नाम के आगे (✓) का निशान लगाना होगा। वहीं कोई अन्य निशान या नंबर लिखने पर वोट गलत माना जाएगा।

अति आवश्यक सूचना –

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: