PRESIDENT DROUPADI MURMU: राष्ट्रपति ने 200 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी  

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRESIDENT DROUPADI MURMU: President releases a commemorative coin of Rs 200

 

PRESIDENT DROUPADI MURMU: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है।

सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी होते ही सिंघी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। रायपुर के शदाणी दरबार में मौजूद समाज के लोगों ने सिक्के का प्रतिरूप लेकर खुशी जाहिर की। महिलाएं एवं बच्चे ​प्रतिरूप लेकर थिरकते हुए नजर आए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related