HAPPY BIRTHDAY PM MODI : पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, 10 बड़ी योजनाओं से बदला देश की तस्वीर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HAPPY BIRTHDAY PM MODI : PM Modi’s 75th birthday, 10 big schemes changed the face of the country…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। अपने तीनों कार्यकाल में उन्होंने ऐसी कई जन-कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनसे गरीबों, किसानों, महिलाओं और आम जनता की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। मुफ्त अनाज, पक्का घर, मुफ्त इलाज से लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली तक—मोदी सरकार की योजनाएं आज हर घर तक पहुंच चुकी हैं।

जानिए मोदी सरकार की 10 बड़ी योजनाएं

1. पीएम आवास योजना – गरीबों को पक्का घर देने के लिए 2015 में शुरुआत, अब तक 3.61 करोड़ घर बने।

2. पीएम जनधन योजना – 2014 में लॉन्च हुई इस योजना से अब तक 56.04 करोड़ खाते खुले, जिनमें से आधे से ज्यादा महिलाओं के नाम पर।

3. अटल पेंशन योजना – असंगठित क्षेत्र के लोगों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन की गारंटी। 7.65 करोड़ से ज्यादा खाते खुले।

4. पीएम उज्ज्वला योजना – गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, अब तक 10.33 करोड़ कनेक्शन जारी।

5. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – मात्र 20 रुपये प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर।

6. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 436 रुपये प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा, अब तक 23.63 करोड़ नामांकन।

7. आयुष्मान भारत योजना – हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 34.7 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी।

8. पीएम किसान सम्मान निधि – छोटे किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद, अब तक 20 किस्तें जारी।

9. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना – देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन।

10. पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली और सोलर पैनल पर सब्सिडी, 10 लाख घरों में पैनल लग चुके हैं।

मोदी की योजनाओं का असर

इन स्कीम्स की बदौलत पीएम मोदी ने गरीब, किसान, महिला और बुजुर्ग वर्ग तक सीधा संदेश पहुंचाया है। यही वजह है कि उन्हें देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार किया जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related