CG ROAD SCAM : पीएम जनमन योजना में घोटाला! 6 महीने में सड़क बनी खंडहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD SCAM : Scam in PM Janman Yojana! Road in ruins in 6 months

कवर्धा, 10 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीएम जन मन योजना में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कवर्धा जिले के दलदली–केसमर्दा–रबदा मार्ग की सड़क महज़ छह माह में जर्जर हो गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सड़क अब विकास के बजाय भ्रष्टाचार की मिसाल बनती दिख रही है।

प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के आकाश केशरवानी ने सड़क की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निर्माण गुणवत्ता और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपअभियंता पर तो खानापूरी निलंबन की कार्रवाई की गई, लेकिन ठेकेदार और उच्च अधिकारी अब भी बचाए जा रहे हैं।

119 लाख की सड़क छह माह में तबाह

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत दलदली से केसमर्दा होकर रबदा तक 2.10 किमी लंबी सड़क का निर्माण 119.97 लाख रुपये की लागत और 9.91 लाख रुपये संधारण मद से स्वीकृत हुआ था। कार्य की शुरुआत 1 मार्च 2024 को और समाप्ति तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई थी।

लेकिन, कुछ ही महीनों में सड़क से डामर की परत गायब हो गई है और हल्की झाड़ू लगाते ही गिट्टियां बाहर निकलने लगी हैं। कई जगह सड़क की परतें उखड़ चुकी हैं, जो ठेकेदार की घटिया कार्यप्रणाली और अधिकारियों की मिलीभगत को उजागर करती है।

निरीक्षण में खुली पोल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कार्य की गुणवत्ता अत्यंत असंतोषजनक और निम्न स्तर की है। तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि कवर्धा के वनांचल इलाकों में बन रही सड़कों पर न तो नियमित निरीक्षण होता है, न ही जवाबदेही तय की जाती है। अधिकारी केवल औपचारिक जांच कर फाइल बंद कर देते हैं, जिससे करोड़ों रुपये की लागत वाली सड़कें कुछ ही महीनों में उखड़ने लगती हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक इन दुर्गम इलाकों में सख्त जवाबदेही और पारदर्शी निगरानी तंत्र नहीं बनेगा, तब तक ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार की उम्मीद करना व्यर्थ है। यह पूरा मामला अब “विकास नहीं, दिखावा” बनकर रह गया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...