एसडीएम कार्यालय कवर्धा में फाइलों का अंबार, कामकाज ठप

Date:

कवर्धा।एसडीएम कार्यालय कवर्धा में लापरवाही का आलम साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कई सौ फाइलें एसडीएम साहब के टेबल पर महीनों से पड़ी हुई हैं। इन फाइलों में आम जनता से जुड़े जरूरी प्रकरण शामिल हैं, लेकिन लंबे समय से इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

 

लोग रोजाना अपने काम के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, परंतु उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। फाइलों के निपटारे में हो रही देरी से आवेदकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

जनता का कहना है कि यदि समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं कार्यालय की इस लापरवाही पर उच्च अधिकारियों की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही ह

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related