राजधानी के कैफे में ‘नशा पार्टी’, कश लगाते मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

रायपुर। लॉकडाउन खुलते ही राजधानी में फिर से नशे की पार्टी हो रही है। शहर के दो कैफे में दबिश देकर राजधानी पुलिस ने इसका खुलासा किया है। शराब की बोतलें-बीयर और हुक्के बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार तेलीबांधा इलाके के दो कैफे में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। कैफे नशे की पार्टी चल रही थी। खबरों की माने तो कई लड़के-लड़कियां कैफे में जाम छलका रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना CSP की विशेष टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।