Paramanand Maharaj: अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Paramanand Maharaj महाकुंभ नगर। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द होने पर एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। आइसीयू में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर करके स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया गया। डाक्टरों की निगरानी में स्वामी परमानंद की हालत स्थिर बताई गई है। प्राथमिक परीक्षण में मामूली हृदयाघात की रिपोर्ट आई है।

स्वामी परमानंद 77 वर्ष के हैं, महाकुंभ मेला क्षेत्र में माघी पूर्णिमा पर उन्होंने संगम स्नान किया। इसके कुछ देर बाद सीने में दर्द होने लगा। शिष्यों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी तो एंबुलेंस भेजी गई। स्वामी परमानंद को केंद्रीय अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया और डा. वैशाली सिंह के निर्देशन में डाक्टरों ने इलाज शुरू किया।

हृदयाघात की जानकारी होने पर बेहतर इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। एसआरएन में वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज माथुर और हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद शाहिद ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें कार्डियोलाजी के आइसीयू में भर्ती किया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के मीडिया प्रवक्ता डा. संतोष सिंह ने बताया कि स्वामी परमानंद की हालत में सुधार हुआ है। उन्हें पहले से हृदय की बीमारी के चलते कुछ समस्या हुई थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related