Trending Nowमनोरंजनशहर एवं राज्य

OMG : सोशल मीडिया पर IAS के लाखों दीवाने, लाल साड़ी में रैम्प वॉक कर ढाया कहर .. जानिए इस चर्चित महिला के बारें में ..

OMG: Millions of IAS fans on social media, created havoc by walking the ramp in red saree .. Know about this famous woman ..

डेस्क। सोशल मीडिया के जमाने में भला कौन इससे दूर रह सकता है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जो थोड़ा सा वक्त लोगों को मिलता है वह सोशल मीडिया को देते हैं। ऐसे में IAS और IPS अफसर भी इस रेस में सबसे आगे हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई IAS अफसरों को काफी एक्टिव देखा होगा। ऐसी ही एक महिला IAS हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी लोग फॉलो करते हैं। खूबसूरती ऐसी कि लोग इन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठते हैं। इनके दिवानों की कोई कमी नहीं है। हो भी क्यों न मैडम इतनी खूबसूरत दिखती भी तो हैं। इतने बिजी सेड्यूल में अपनी खूबसूरती का ख्याल रखना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। तो चलिए आज आपको इनसे रूबरू करवाते हैं। इस महिला IAS का नाम सोनल गोयल है। इंस्टाग्राम पर IAS सोनल गोयल को 77 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

यूं तो वह अपने वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करते रहती हैं। लेकिन हाल में ही उन्होंने एक वीडियो और फोटो शेयर किया था जिसमें वह लाल साड़ी में रैंप वॉक करते हुए नजर आ रही हैं।

लाल साड़ी में तो इस अफसर मैडम ने बिल्कुल कहर ही ढाह दिया है। लोग उनकी फोटो और वीडियो देख उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। लोगों ने कमेंट कर उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ की। IAS के रैंप वॉक वाले वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया और लाखों लोगों ने लाइक किया है।

सोनल गोयल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की। यूपीएससी पाठशाला की रिपोर्ट की मानें तो सोनल गोयल ने कहा था कि उनको सिविल सर्विस एग्जाम के बारे में कुछ भी नहीं पता था लेकिन एक मैगजीन में उन्होंने इसके बारे में पढ़ा और कड़ी मेहनत की बदौलत अपने लक्ष्य को हालिस किया।

सोनल के घर वाले उन्हें CS बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने IAS बनने की ठान ली थी। साल 2006 में सोनल गोयल ने UPSC का एग्जाम दिया लेकिन उसमें पास नहीं हो पाई फिर 2007 में उन्होंने एक बार फिर से परीक्षा दिया और इसमें उन्होंने 13वीं रैंक हासिल की।

feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: