chhattisagrhTrending Now

राज्यसभा की छह सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 दिसंबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश की तीन, ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। 10 दिसंबर नामाकंन की आखिरी तारीख है। 11 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी। 13 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गणना होगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा चुनाव में भी विपक्षी की बड़ी परीक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। अगस्त में वाईएसआरसीपी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अपनी सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद से ही आंध्र प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हैं। बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 21 जून 2028 को समाप्त होना था। वहीं मोपीदेवी का कार्यकाल 21 जून 2026 तक था।

सुजीत कुमार के इस्तीफे के बाद ओडिशा में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई। सुजीत कुमार का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 तक था। हालांकि इस्तीफे के बाद बीजू जनता दल ने उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया। इसी साल अगस्त महीने में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद टीएमसी नेता जवाहर सरकार ने राज्यसभा से अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका कार्यकाल 2026 तक था। अब इस खाली सीट पर उपचुना है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार ने जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी। अब हरियाणा की इस खाली सीट पर उपचुनाव होगा। विधानसभा चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश में टीडीपी और ओडिशा में भाजपा का राज्यसभा उपचुनाव में पलड़ा भारी रहेगा।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: