Trending Nowशहर एवं राज्य

मंत्री लखमा ने 10 सीपीआई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश करवाया

सुकमा। गोंदेरास में मंत्री कवासी लखमा के प्रवास के दौरान आज 10 सीपीआई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। मंत्री कवासी लखमा ने गांधी जयंति के अवसर पर गांधी प्रतिमा के नीचे सीपीआई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया। मनीष कुंजाम के सिलेगर से सुकमा तक की पदयात्रा के बाद से मंत्री कवासी लखमा इन दिनों सुकमा जिले के दौरे पर हैं और लगातार भेंट मुलाकात के जरिये जनता से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: