minister jyotiraditya scindia: केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस नेता के पहुंचे घर, आज राजनांदगांव में केंद्र सरकार से जुडी आकांक्षी योजनाओं की जानकारी लेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी दीपक दुबे के घर पहुंचे। वे यहां करीब 15 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने दीपक दुबे व उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इसके बाद राजनांदगांव जिले के लिए रवाना हो गए।राजनांदगांव प्रवास पर जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दीपक दुबे से उनके पारिवारिक संबंध हैं। इस वजह से वे मुलाकात करने एवं हालचाल जानने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनांदगांव जिले में केंद्र सरकार की आकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी लेने आए हैं। मंगलवार को वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के बाद मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी।वहीं केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के आगमन के संबंध में दीपक दुबे ने बताया कि वे परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने आए थे। उनके साथ किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया कुछ देर रूकने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। दीपक दुबे ने कहा कि राजनीतिक संबंध से पारिवारिक संबंध बडा होता है। उनके माता जी के निधन पर भी सिंधिया जी उनके घर आए थे और इस बार पिता जी के निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related