सड़क हादसा: हाईवे पर बस के पलटने से 27 लोगों की मौत, कई घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चीन: दक्षिण-पश्चिमी चीन में बड़ा हादसा हुआ है. यहां रविवार को एक एक्सप्रेस-वे पर बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 20 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना सुबह संदू काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है. पुलिस ने एक बयान में बताया कि ये दुर्घटना ग्रामीण गुइझोउ प्रांत में एक हाईवे पर हुई. बस में कुल 47 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल हुए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि ये घटना इस साल देश की अब तक की सबसे भयंकर सड़क दुर्घटनाओं में से एक है. इस बीच, कुछ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि पैसेंजर बस हाईवे से नीचे क्यों जा रही थी. जबकि प्रांत की कई मेन सड़कों को रेगुलर ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वायरस प्रतिबंधों की वजह से गुइझोउ में 100 टोल स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.

इससे पहले भी हुईं कई दुर्घटनाएं
यही नहीं, पूरे चीन में लंबी दूरी की यात्रा पर रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच प्रतिबंध भी लगा दिया गया है. गुइझोउ कोविड से प्रभावित इलाकों के बीचोबीच स्थित है. यहां पिछले दो दिनों में 900 से ज्यादा कोविड केस देखे गए हैं. वहीं इससे पहले, इसी साल जून में गुइझोऊ प्रांत में ही एक तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से ड्राइवर की मौत हो गई थी. जबकि मार्च में एक चीनी पैसेंजर जेट दुर्घटना में सभी 132 लोग मारे गए थे. ये घटना चीन में होने वाली सबसे भयावह विमान दुर्घटना में शामिल है.

लोहे की खदान में पानी भरने से 14 की मौत
वहीं, शनिवार को देश में हुई एक अन्य घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. चीनी प्राधिकारियों ने बताया कि चीन में इस महीने की शुरुआत में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया. चीनी प्राधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तांगशान शहर की सरकार ने एक बयान में बताया कि तलाश और बचाव अभियान खत्म हो गया है और दो सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है. यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है. हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related