MAHADEV BETTING APP CASE : रणबीर कपूर के बाद इन सितारों को ED का समन ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV BETTING APP CASE: After Ranbir Kapoor, these stars have been summoned by ED..

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब कुछ और सितारों के नाम सामने आए हैं. पहले ईडी ने रणबीर कपूर को समन जारी किया था. अब कुछ और सितारों को समन किया गया है. सूत्र की मानें तो उन सितारों में कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, हिना खान और श्रद्धा कपूर का नाम है.

4 अक्टूबर को रणबीर कपूर को समन जारी किए जाने की खबर सामने आई थी. वहीं अब जानकारी मिल रही है कि कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर और हिना खान को ईडी ने समन किया है. इससे पहले ये भी जानकारी थी कि सनी लियोनी, कृष्णा अभिषेक, पुलकित सम्राट समेत 14 सितारे ईडी के रडार पर हैं. वो सभी सितारे महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे. हालांकि उन 14 सितारों में कपिल, हुमा, श्रद्धा और हिना का नाम नहीं था. लेकिन अब इन चारों को भी समन किया गया है.

रणबीर ने मांगा दो हफ्ते का समय –

बता दें, रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके. उन्हें ईडी के रायपुर ब्रांच में पेश होना था. हालांकि सूत्र के मुताबिक रणबीर ने ईडी से दो हफ्ते का समय मांगा है. वहीं अब इस बीच इस मामले से कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर और हिना खान का भी नाम जुड़ गया.

पहले से जो 14 सितारे ईडी के रडार पर हैं उनमें सनी लियोनी, कृष्णा अभिषेक और पुलकित सम्राट के अलावा विशाल डडलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कीर्ति खरबंदा और नुसरत भरुचा भी शामिल हैं. पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान भी सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई शादी में शामिल हुए थे. सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की जांच में 5 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related