LOKSABHA ELECTION SHOCKING SURVEY: Loss to NDA, feeling good for INDIA alliance, shocking survey amid BJP’s claims
नई दिल्ली। दो महीने बाद लोकसभा का चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी और उनके सहयोगी एनडीए गठबंधन चुनाव में 400 प्लस सीटें लाने का दावा कर रहे हैं। इन दावों के बीच एक नया सर्वे सामने आया है, जो बीजेपी के साथ ही NDA गठबंधन की भी नींदे उड़ा सकता है। वहीं विपक्षी गठबंधन के लिए थोड़ी से अच्छी खबर भी है।
2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए मूड ऑफ द नेशन का सर्वे आया है। इस सर्वे में NDA गठबंधन के लिए एक बुरी खबर है। सर्वे के मुताबिक गठबंधन को 2019 के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान है। ये नुकसान बीजेपी को होता नजर आ रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन को सीटों का अच्छा खासा फायदा होता दिख रहा है।
NDA को नुकसान –
NDA के लिए राहत भरी खबर ये है कि इस सर्वे में गठबंधन को 335 सीटें मिल सकती है। जो कि बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। वहीं INDIA गठबंधन को 166 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 42 सीटें जा सकती है। 2019 के मुकाबले इस चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।
INDIA गठबंधन के लिए फील गुड –
वहीं सर्वे के मुताबिक विपक्षी गठबंधन को इस चुनाव में 75 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। हालांकि विपक्षी गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है।
2019 का ये था परिणाम –
आपको बता दें साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। वहीं गठबंधन को 353 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को 52 सीटें प्राप्त हुई थी। साथ ही विपक्षी गठबंधन यूपीए को 91 पर जीत मिली थी।
