Trending Nowशहर एवं राज्य

LOK SABHA ELECTION 2024 : भाजपा की पहली सूची जल्द, संभावितों की लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ के इन नेताओं का नाम

LOK SABHA ELECTION 2024: BJP’s first list soon, names of these Chhattisgarh leaders in the list of probables

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर नाम तय करने के लिए दिल्‍ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है। दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव के साथ लोकसभा सीटवार चर्चा की।

भाजपा आज कभी लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी छत्‍तीसगढ़ की अभी चार लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का एलान करेगी। ऐसे में संभावित लोकसभा उम्‍मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज है।

रायपुर, दुर्ग में सभांवित उम्‍मीदवारों में ये नाम सबसे आगे –

भाजपा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के साथ कांकेर लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है। इसमें संभावितों की रेस में जिनके नाम सबसे आगे हैं वो इस प्रकार हैं- रायपुर से लक्ष्‍मी वर्मा, सुनील सोनी, दुर्ग से विजय बघेल, प्रकाश साहू, राजनांदगांव से अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव के साथ कांकेर से भोजलाल, राधेलाल नाग है।

इधर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

दिल्‍ली से रायपुर लौटे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा, कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं, इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के बयान पर साधा निशाना –

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, संसदीय बोर्ड के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा समाप्त होने के बाद सूची (2024 चुनाव के लिए उम्मीदवारों की) आ जाएगी। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के बयान पर किरण सिंह ने कहा, वे (कांग्रेस) हमेशा ऐसी बातें कहते हैं, वे पिछले कुछ समय से टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह ही भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

जल्द जारी हो सकती है लोकसभा की टिकट –

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार की देर रात भाजपा मुख्यालय में हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने पांच सीटों पर पैनल बनाया गया है। छह सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन-तीन नाम का पैनल लाने का निर्देश दिया था।

अब पूरी सूची लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल हुए।

Share This: