LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED : लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत हमलों में था शामिल

Date:

LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED : Lashkar-e-Taiba’s top terrorist Saifullah Khalid killed in Pakistan, was involved in India attacks

नई दिल्ली। LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। खालिद लंबे समय से नेपाल से भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहा था। हालांकि, हाल के दिनों में वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली, बदीन इलाके में सक्रिय था।

LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED सूत्रों के मुताबिक, सैफुल्लाह भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इनमें साल 2001 में उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित CRPF कैंप पर हमला, 2005 में बंगलौर में आतंकी हमला और 2006 में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय को निशाना बनाने की साजिश शामिल है।

LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से सैफुल्लाह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। माना जा रहा है कि आतंकी संगठन के भीतर बढ़ती गुटबाजी और आपसी टकराव के चलते सैफुल्लाह को मारा गया। उसकी मौत को लेकर अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LET TERRORIST SAIFULLAH KHALID KILLED सैफुल्लाह की मौत से लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस घटना से भारत में आतंकी हमलों की साजिशों पर कुछ समय के लिए असर पड़ेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related