करीना कपूर और सैफ पर भड़के कुमार विश्वास!, कहा – वो लफंगा ही मिला इस प्यारे से मासूम बच्चे का नाम रखने के लिए

नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) डंके की चोट पर अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। अपनी कविता से लोगों को दीवाना बनाने वाले लोकप्रिय कवि समाज से जुड़े तमाम विषयों पर भी बात करते हैं। इन दिनों उनके निशाने पर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रामायण का नाम लेते हुए एक बयान दिया था, जिसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा गया था। इसके बाद अब उन्होंने करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम पर टिप्पणी की है।
कुमार विश्वास के बयान ने एक बार फिर करीना के बेटे के नाम पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम में करीना और सैफ के बेटे तैमूर का नाम रखने पर बात की। कुमार का कहना है कि फिल्मी दुनिया से जुड़े मशहूर लोगों को भी अपने बच्चों के नाम को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए।
कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा-
लोकप्रियता हमारे देश के लोगों से लोगे, टिकट खरीदने के लिए पैसा हम देंगे, हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे, फिर तुम्हारी शादी से जो बच्चे पैदा होंगे तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी भी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये सब अब नहीं चल पाएगा।
कुमार विश्वास को इस वजह से सही नहीं लगा तैमूर नाम
कुमार विश्वास ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि उन्हें इस नाम से नफरत किस वजह से है। उन्होंने कहा, ‘जिस बदतमीज आदमी ने भारत में आकर यहां की बहन-बेटियों के साथ बलात्कार किया, वो लफंगा ही मिला आपको इस प्यारे से मासूम बच्चे का नाम रखने के लिए। जब आगे भविष्य में उसे एक्टर बनाओगे तो इसे पर्दे पर खलनायक नहीं बनने देंगे। ये बात याद रखनी होगी, क्योंकि ये भारत जागा हुआ है और नया भारत है।’