मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related