Trending Nowशहर एवं राज्य

RRR, छेलो शो, द कश्मीर फाइल्स के साथ ऑस्कर की रेस में पहुंची कांतारा

एंटरटेनमेंट पिछले साल की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में से एक कांतारा 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी दावेदारी ठोकने जा रही है। फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दो प्रमुख श्रेणियों बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर में जगह मिल गई है।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा- हमें बेहद खुशी है कि कांतारा को द ऑस्कर क्वालिफिकेशंस मिले हैं। उन सभी का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। आपके साथ से हम इस यात्रा को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं। अब ऑस्कर में इसके चमकने का इंतजार है।

कंटेंशन लिस्ट में पहुंचीं 300 फिल्में

मिली जानकारी के अनुसार 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दुनियाभर की 301 फिल्में पहुंची हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंचने के लिए सदस्यों की वोटिंग के लिए एलिजिबल हो जाती है। इससे पहले राजामौली की आरआरआर बेस्ट ओरिजिनल स्कोर केटेगरी में नॉमिनेशनंस की वोटिंग के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।

भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो भी कंटेंशन लिस्ट में जा चुकी है। कांतारा को लेट एंट्री के तौर पर शामिल किया गया है। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को कंटेंशन लिस्ट में जगह मिली है। आर माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट, इरविन निझल, कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा, मराठी फिल्म मी वसंत राव और तुझ्या साठी कही इस लिस्ट में शामिल हैं। शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स और कार्तिकी गोंसाल्वीस की द एलिफेंट व्हिसपरर्स कंटेंशन लिस्ट में पहुंची हैं। कंटेंशन लिस्ट में आने वाली सभी फिल्में वोटिंग के जरिए नॉमिनेशंस में पहुंचेंगी। नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 12-17 जनवरी तक चलेगी। 24 जनवरी को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किये जाएंगे।

10 जनवरी (भारत में 11 जनवरी) को आयोजित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में आरआरआर दो श्रेणियों बेस्ट पिक्चर- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में कॉम्पीट कर रही है। अगर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में आरआरआर जीतती है तो इससे ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी।

feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: