Trending Nowशहर एवं राज्य

KANGANA & JAVED RECONCILIATION : कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच सुलह, जानिए क्या था मामला

KANGANA & JAVED RECCONCILIATION: Reconciliation between Kangana Ranaut and Javed Akhtar, know what was the matter

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद को खत्म कर लिया है। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दोनों ने अपने मानहानि केस को मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया है।

कंगना ने कहा- अख्तर साहब मेरी अगली फिल्म के लिए लिखेंगे गाने

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जावेद जी और मैंने अपने कानूनी मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा लिया है। मध्यस्थता में गीतकार बहुत दयालु और उदार रहे, उन्होंने मेरे अगले निर्देशन के लिए गाने लिखने पर भी सहमति जताई है।”

कोर्ट ने दिया था आखिरी मौका

28 फरवरी को कंगना रनौत को मुंबई की अदालत के बाहर देखा गया। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें ‘आखिरी मौका’ दिया था, ताकि दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए समझौता कर सकें। अदालत ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर मामला नहीं सुलझता, तो गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता था।

क्या था मामला?

कंगना और जावेद अख्तर के बीच यह विवाद 2016 से चला आ रहा था। उस समय, कंगना और अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच एक ईमेल विवाद को लेकर चर्चाएं गर्म थीं। जावेद अख्तर ने कथित तौर पर कंगना से मुलाकात कर ऋतिक से माफी मांगने की सलाह दी थी।

बाद में 2020 में, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। कानूनी लड़ाई लंबी चली और अंततः दिसंबर 2024 में दोनों पक्षों ने मध्यस्थता का रास्ता अपनाया।

अब साथ करेंगे काम

अब, कंगना और जावेद अख्तर के बीच विवाद खत्म हो गया है, और यह सुलह नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकती है। कंगना ने खुलासा किया कि अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गीत लिखेंगे।

इस मामले के खत्म होने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच नया क्रिएटिव सहयोग क्या रंग लाता है।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: