VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH FAIL : 10वीं में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी ?

Date:

VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH FAIL : Did Vaibhav Suryavanshi fail in 10th?

नई दिल्ली। VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH FAIL राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर वैभव ने भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब अफवाह तेजी से फैलने लगी कि वैभव सूर्यवंशी CBSE 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं। इस खबर को कई यूजर्स ने गंभीरता से ले लिया और इस पर बहस शुरू हो गई।

VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH FAIL असल में यह खबर एक इंस्टाग्राम सटायर पेज द्वारा व्यंग्य के तौर पर पोस्ट की गई थी। पोस्ट में यहां तक लिखा गया कि “बीसीसीआई ने DRS की तरह वैभव की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की है”, जिससे साफ था कि यह महज मजाक है। बावजूद इसके, कई लोगों ने इस व्यंग्य को सच मान लिया।

सच्चाई यह है कि वैभव अभी कक्षा 8वीं में पढ़ रहे हैं और ताजपुर के मॉडस्टी स्कूल के छात्र हैं। इसलिए उनके 10वीं में फेल होने की कोई बात ही नहीं उठती। यह स्पष्ट हो चुका है कि यह खबर पूरी तरह झूठ और अफवाह थी।

VAIBHAV SURYAVANSHI 10TH FAIL आईपीएल 2025 सीज़न फिलहाल भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से रोका गया है, लेकिन आगामी 17 मई से फिर शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स इस बार प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related