मुंगेली में आज दिलचस्प मुकाबला, नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर किसकी होगी ताजपोशी

मुंगेली: यहां नगर सरकार के लिए आज चुनाव होने हैं। नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर होना है चुनाव। नगर के 21 वार्ड के पार्षद आज अपने मतों का प्रयोग कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। यहां हुए चुनाव में बीजेपी के पास 11 तो कांग्रेस के पास 10 पार्षद हैं। यहां अध्यक्ष पद के चेहरों में बीजेपी से गायत्री आनंद देवांगन और कांग्रेस से हेमेन्द्र गोश्वामी या मनुराज सोनी प्रमुख हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम के साथ मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस व बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने आज यहां पूरी ताकत झोंकी हुई है। अब किसके सर पर ताज सजेगा। इसका फैसला आज होगा।