Indian Cricket Team: Pakistan crumbled before India’s lions; clinched the Gold at the Asian Games!
INDIAN CRICKET TEAM: Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया हैं ।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 61 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। तिलक की पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 231.82 रहा।
वहीं शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत पूरी तरह खराब नहीं रही। कप्तान साहिबजादा फरहान ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि माज सदाकत ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। उस्मान खान 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हसन नवाज (Hasan Nawaz) ने भारत के गेंदबाजों पर हमला बोला और 51 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला।
भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए।
भारत ने पाकिस्तान को 192/6 के स्कोर पर रोककर मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल किया।
