INDIA GDP GROWTH : India’s fourth quarter GDP growth at 7.4%, annual growth at 6.5% – four-year low
नई दिल्ली। INDIA GDP GROWTH भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन करते हुए 7.4% की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि सालाना आधार पर GDP ग्रोथ 6.5% रही है, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। लेकिन तिमाही आधार पर ग्रोथ बेहतर रही है, जिससे अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिलता है।
चौथी तिमाही में अनुमान से बेहतर आंकड़े आए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 7.4% रही, जबकि अनुमानों में यह 6.85% आंकी गई थी। इससे पहले तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही थी। चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ में तेजी का श्रेय मैन्युफैक्चरिंग, लोक प्रशासन, रक्षा, वित्तीय और रियल एस्टेट सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन को दिया जा रहा है।
नाममात्र GDP और GVA में भी वृद्धि
INDIA GDP GROWTH नाममात्र GDP 9.8% बढ़कर ₹330.68 लाख करोड़ पहुंच गई, जबकि चौथी तिमाही में यह 10.8% की वृद्धि के साथ ₹88.18 लाख करोड़ रही। वास्तविक GDP ₹187.97 लाख करोड़ पर पहुंच गई। रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) 6.4% की ग्रोथ के साथ ₹171.87 लाख करोड़ और नॉमिनल GVA ₹300.22 लाख करोड़ रहा।
मजबूती की वजहें
INDIA GDP GROWTH मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने 9.4% की सालाना ग्रोथ दिखाई, वहीं चौथी तिमाही में यह 10.8% रही। लोक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाओं में 8.9% की वृद्धि हुई, जबकि वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यवसाय सेवाओं में 7.2% की ग्रोथ रही। प्राइवेट कंजम्प्शन में भी 7.2% की वृद्धि देखी गई। सकल स्थायी पूंजी निर्माण में 7.1% सालाना और चौथी तिमाही में 9.4% की तेजी दर्ज हुई।
RBI का अनुमान और भविष्य की राह
RBI ने पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ 6.6% रहने का अनुमान लगाया है, जबकि चौथी तिमाही के लिए 7.2% की ग्रोथ अनुमानित थी। वास्तविक आंकड़े इससे बेहतर निकले।
INDIA GDP GROWTH भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ने के दावे भी मजबूत हो रहे हैं। IMF के अनुसार, भारत 2025-26 के अंत तक जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।
अगला अपडेट 29 अगस्त को
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के GDP आंकड़े 29 अगस्त 2025 को जारी किए जाएंगे।

