Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 : 1529 करोड़ के बजट में युवाओं और व्यापारियों को बड़े तोहफे

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 : Big gifts to youth and businessmen in the budget of 1529 crores

रायपुर। RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 नगर निगम रायपुर का वार्षिक बजट शुक्रवार को महापौर मीनल चौबे ने पेश किया। इस बार नगर निगम का कुल बजट 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है, जो पिछले साल की तुलना में कम है। बजट पेश करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग सा निखारेंगे।” उन्होंने इसे ‘फायदे का बजट’ बताया और कहा कि यह रायपुर के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

युवाओं के लिए सौगात: हाईटेक लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल

500 सीटों वाली दो सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए 22.84 करोड़ रुपये का प्रावधान।

युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल और सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी के लिए 15 करोड़ रुपये।

खेल मैदानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए 5.89 करोड़ रुपये।

व्यापार और बुनियादी ढांचे का विकास

219 करोड़ की लागत से क्रिस्टल आर्केड और ट्रेड टावर बनाए जाएंगे, जिससे छोटे व्यापारियों को फायदा होगा।

सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 61 करोड़ रुपये।

शहर के प्रमुख मार्गों में LED लाइट्स और विद्युत पोल के लिए 128 लाख रुपये।

महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

कामकाजी महिलाओं के लिए 3 नए हॉस्टल।

सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के लिए सर्विलेंस कैमरा लगाया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान।

महिला स्वावलंबन और सुविधा विस्तार के लिए 20 लाख रुपये।

सार्वजनिक स्थलों पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम की सुविधा।

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 शहर में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार

30 करोड़ रुपये की लागत से जोरा, छुईया और करबला तालाब का पुनर्विकास होगा।

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 करोड़ रुपये।

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 परिवहन और यातायात सुधार

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और डिपो निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 61 करोड़ रुपये।

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए 55 करोड़ रुपये।

स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए 77.55 करोड़ रुपये।

दिव्यांगजनों के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांग पार्क।

महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये।

धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए 20 लाख रुपये।

महापौर बोलीं- कांग्रेस के कार्यकाल में विकास ठप रहा

RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET 2025 महापौर मीनल चौबे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रायपुर का विकास ठप हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि “पिछली सरकार ने सिर्फ सपने दिखाए, लेकिन शहर को पीछे धकेल दिया। अब हम रायपुर को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।”

रायपुर के विकास की नई दिशा

बजट में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और पर्यावरण सुधार पर खास ध्यान दिया गया है। निगम ने इसे ‘संतुलित और विकासोन्मुखी बजट’ बताते हुए कहा कि इससे रायपुर को स्मार्ट और आत्मनिर्भर शहर बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

Share This: