
CGMSC SCAM EOW ACTION : 5 accused on 7 day remand, big action by EOW
रायपुर। CGMSC SCAM EOW ACTION छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (CGMSC) में करोड़ों के रीएजेंट खरीदी घोटाले में EOW की विशेष अदालत ने 5 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने 15 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 7 दिन की रिमांड मंजूर की।
देर रात हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी
CGMSC SCAM EOW ACTION ईओडब्ल्यू ने इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों समेत CGMSC और स्वास्थ्य विभाग के दर्जनभर अधिकारियों को तलब कर लंबी पूछताछ की। इसके बाद, देर रात 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आज सुबह विशेष अदालत में पेश किया गया।
CGMSC SCAM EOW ACTION ये हैं गिरफ्तार आरोपी
बसंत कुमार कौशिक – तत्कालीन प्रभारी महाप्रबंधक (उपकरण) एवं उप प्रबंधक क्रय एवं संचालन
छिरोध रौतिया – तत्कालीन बायोमेडिकल इंजीनियर
कमलकांत – तत्कालीन उप प्रबंधक उपकरण
डॉ. अनिल परसाई – तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर स्टोर
दीपक कुमार बाँधे – तत्कालीन बायोमेडिकल इंजीनियर
विशेष अदालत के फैसले के बाद, ये सभी 28 मार्च तक रिमांड पर रहेंगे।
660 करोड़ के घोटाले की परतें खुलीं
CGMSC SCAM EOW ACTION कांग्रेस शासनकाल में CGMSC के जरिए स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। इस घोटाले में 660 करोड़ रुपए के हेरफेर का खुलासा हुआ। भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को इस मामले में पत्र लिखकर जानकारी दी थी।
EOW की जांच जारी, अन्य अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
EOW इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। मामले में शामिल IAS अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।