BJP KA RUBBER STAMP : आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया भाजपा का रबर स्टाम्प

BJP’s rubber stamp : Tribal Congress president calls President Draupadi Murmu a rubber stamp of BJP
रायपुर, 10 अप्रैल 2025। BJP KA RUBBER STAMP देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। ताजा विवाद आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने खड़ा किया है। भूरिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाजपा का रबर स्टाम्प बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना
BJP KA RUBBER STAMP विक्रांत भूरिया ने आज छत्तीसगढ़ दौरे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अपनी नीतियों को लागू करने के लिए आदिवासी चेहरों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का नाम लेते हुए कहा कि जब मणिपुर में आदिवासियों का नरसंहार हुआ, तो राष्ट्रपति मुर्मू ने इस पर कुछ नहीं बोला। इसी तरह, छत्तीसगढ़ में आदिवासी इलाकों में हो रही एट्रोसिटीज़ पर भी उनकी चुप्पी साफ दर्शाती है कि वे भाजपा का रबर स्टाम्प बनकर रह गई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर आरोप
BJP KA RUBBER STAMP इसके साथ ही विक्रांत भूरिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधा। भूरिया ने कहा कि जैसे ही छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बने, हसदेव जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक एक लाख पेड़ काटे जा चुके हैं और दो लाख और काटे जाएंगे। यह आदिवासी हितों के खिलाफ कदम है और यह दर्शाता है कि बीजेपी आदिवासी नेताओं का इस्तेमाल केवल अपने लाभ के लिए करती है।
आदिवासी संघर्ष की अनदेखी
BJP KA RUBBER STAMP भूरिया ने अंत में यह भी कहा कि बीजेपी में संघर्ष करने वाले असल आदिवासी नेताओं की कोई जगह नहीं है। जो बीजेपी के सुर में सुर मिलाते हैं, वही आगे बढ़ाए जाते हैं, जबकि आदिवासियों के असल मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।