Haryana Assembly Election : जजपा- आसपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए लिस्ट में किसका – किसका है नाम

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। लिस्ट में जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का नाम भी शुमार है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है
एएनआई, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन किया था। इस सूची में दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उम्मीदवारों की सूची
ये हैं जेजेपी उम्मीदवार
डॉ. रविंद्र दीन (मुलाना एससी)
राजकुमार बुबका (जगाधरी)
कुलदीप मलिक (रादौर)
अमरजीत ढांडा (गुहला एससी)
अभियंता धर्मपाल (गोहाना)
दुष्यंत चौटाला (उचाना)
दिग्विजय चौटाला (डबवाली)
वीरेंद्र चौधरी (नलवा)
राजेश भारद्वाज (दादरी)
सुनील दुजाना (तोशाम)
आयुष अभिमन्यु (अटेली)
रामेश्वर दयाल (बावल एससी)
विनेश गुर्जर (सोहना)
सतवीर तंवर (होडल एससी)
हरित बैंसला (पलवल)
ये हैं आसपा उम्मीदवार
कृष्णा बाजी (जगाधरी)
सोहेल (उचाना)
राम मेहर (अटेली)
ये रहा सीटों का फॉर्मूला
बीती 27 अगस्त को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में जेजेपी 70 और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में गठबंधन का एलान किया है।