Trending Nowशहर एवं राज्य

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

जगदलपुर : किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने धान खरीदी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे शिविर

कमिश्नर श्याम धावड़े की ओर से बस्तर जिले के राजस्व वन अधिकार पट्टा धारी किसानों का चिन्हान कर शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के दौरान शिविर आयोजित कर कृषकों का केसीसी प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

बेमेतरा : पशुओं में लम्पी त्वचा रोग संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा टीकाकरण बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया में गौवंशीय पशुओं में लम्पी त्वचा रोग जैसे लक्षण दिखाई देने पर 10 अक्टूबर 2022 को 5 प्रभावित पशुओं के नमूने लिए गए व 12 अक्टूबर 2022 को 4 पशुओं के नमूने एकत्रित कर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल (निशाद) भेजा गया था।

बालोद : कलेक्टर ने धनेली के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक एजेंसी को अनियमितता बरतने पर किया निलंबित कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम धनेली के शासकीय उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान संचालक से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित राशनकार्डधारियों से समय पर राशन मिलने की जानकारी ली गई।

कोरिया : शासन की ओर से निर्धारित नियमानुसार धान खरीदी करें, रकबा समर्पण की कार्यवाही शुरू करें : कलेक्टर जिले में धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज एसपी त्रिलोक बंसल के साथ पोड़ी बचरा, जिल्दा तथा बैमा उपार्जन केंद्र पहुंचे। पोड़ी बचरा में किसान श्याम लाल साहू के धान को स्वयं अपने सामने तौलकर कलेक्टर लंगेह ने माप की जांच की, इसके साथ ही उन्होंने रैंडम बोरियों का भी तौल कराया।

सूरजपुर: कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

कलेक्टर इफ्फत आरा ने आज तहसील कार्यालय रामानुजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके द्वारा तहसील कार्यालयों में संधारित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन पंजी, प्रतिलिपि शाखा, कोटवार पंजी, पटवारियों का पासबुक सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलदारों से ली गई।

धमतरी : धान खरीदी के लिए पंजीयन 21 नवंबर तक करा सकते हैं छूटे हुए किसान जिले के ऐसे सभी किसान, जो चालू खरीफ  विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा पाएं हैं, वे तहसीलदार अथवा समिति मॉड्यूल में पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन का काम कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के जरिए 31 अक्टूबर तक किया जाना था।

बलौदाबाजार : आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिले के लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं के लिए इसके लिए फॉर्म भरा जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत इसका प्रतिशत कम है। इसलिए मतदाताओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपेक्षा है।

उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : व्यय प्रेक्षक पहुंचे कांकेर

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) में हो रहे उप निर्वाचन के दौरान व्यय के मदों की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रवीण रेड्डी जी.पी. को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, वे कांकेर पहुंच चुके हैं, उनका मोबाइल नंबर +91-83052-83926 है।

नारायणपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब पंचायतों में भी हो रहा है कचरा प्रबंधनकलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी व देवेश कुमार धु्रव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर के निर्देशानुसार अब पंचायतों में भी कचरा प्रबंधन का कार्य स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के सभी ग्रामों में 2024 तक कचरा प्रबंधन शेड निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है।

नारायणपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव में शामिल हुए जिले के छात्र

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव 2022-23 के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर और धमतरी में आयोजित हुआ, जिसमें नारायणपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा और ओरछा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उसमें से विभिन्न खेल विधाओं में एथलेटिक्स में 4, फूटबॉल में 6, कबड्डी में 3, बास्केटबॉल में 5, खो खो में 13, और वालीबॉल में 8 कुल 37 खिलाडिय़ो का चयन हुआ है।

Share This: