Forest department big action: वन विभाग का बड़ा एक्शन, 22 मृत वन्य जीवों के साथ 3 शिकारियों गिरफ़्तार

Date:

Forest department big action: बालोद। जिले के डौण्डी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोर्रीठेमा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जंगल से शिकार कर लौट रहे थे, तभी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मृत वन्यजीवों के साथ 2 बंदूकें और मोटरसाइकिल जब्त जब्त की है।

 

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में हेमलाल (उम्र 40 वर्ष), विजय कुमार उसेंडी (उम्र 20 वर्ष) और इशांत कुमार उसेंडी (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं, जो मथेना गांव के निवासी हैं। वन विभाग ने इनके पास से 22 मृत वन्य जीव बरामद किए, जिनमें 15 पड़की (छोटे पक्षी), 1 बाज, 3 हरील, 1 बटेर और 2 गिलहरी शामिल हैं। सभी मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम किया गया है।

इसके अलावा आरोपियों के पास से 2 बंदूकें और शिकार के लिए उपयोग की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। ये सभी जंगल में शिकार के इरादे से गए थे और सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर इन्हें कस्टडी में लिया। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़ी सफलता के बाद वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के शिकार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...