छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेगा पहला संस्कृत विश्वविद्यालय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा आज सदन में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की. इसे लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में अशासकीय संकल्प लाया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. विधायक चंद्राकर ने कहा, छत्तीसगढ़ में संस्कृति, संस्कृत के वेद साहित्य और भी जो तुलनात्मक धर्म दर्शन के विषय हैं उनको समाहित करते हुए छत्तीसगढ़ का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की आज सदन में घोषणा की गई. इस विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने से सनातन धर्म की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी.

एसपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खुलने से सनातन के अध्ययन को एक नई दिशा मिलेगी. सनातन को आगे बढ़ाने की दिशा के लिए मेरे द्वारा लाया गया अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित करने के इस निर्णय के लिए सदन के सभी सदस्यों, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विष्णुदेव साय सरकार को बधाई देता हूं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related