Famous producer’s hotel room broken into, thieves make off with a watch and cash worth ₹7 lakh!
मेरठ: जिले के एक प्रतिष्ठित 3-सितारा होटल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मशहूर टीवी सीरियल निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी के होटल रूम से शातिर चोरों ने उनका कीमती सामान से भरा बैग पार कर दिया। वारदात के समय सिद्धार्थ तिवारी होटल कॉन्वे (Hotel Conway) के रूम नंबर 507 में ठहरे हुए थे।

बैग में था लाखों का सामान
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी हुए बैग में 7 लाख रुपये की बेशकीमती घड़ी, एक एप्पल आईफोन और करीब 1.25 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसके अलावा बैग में महंगे ब्रांडेड चश्मे और कई अन्य जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। 3-सितारा होटल के भीतर रूम नंबर 507 जैसे हाई-सिक्योरिटी एरिया में हुई इस घटना ने होटल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिद्धार्थ तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति या होटल की रेकी करने वाले गिरोह का हाथ हो सकता है

