कोरबा: एसईसीएल के दीपका कोयला खदान में हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई. दीपका खदान के वर्कशॉप में पदस्थ लालदास खरे का क्रेन का टायर फटने से घटनास्थल पर मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार क्रेन का बेरिंग खराब हो गया था. जिसकी मरम्मत करने फिटर खरे मौके पर गए थे. इसी दौरान जब वह क्रेन से लगे टायर के नट बोल्ट खोल रहा था. तभी अचानक टायर के फटने से वह इस धमाके की चपेट में आ गया.यह धमाका इतना ज़ोरदार था कि घटनास्थल पर ही फिटर का शरीर दो टुकड़े में बंट गया. साथी सहकर्मी घनश्याम गभेल को हाथ में चोट आई है. इनके साथ एक ठेका श्रमिक के पैर में भी चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


