ELON MUSK : एलन मस्क ने छोड़ा अमेरिकी सरकार का साथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ELON MUSK : Elon Musk left the US government

ELON MUSK दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमियों में शामिल एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार के साथ अपने कार्यकाल को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। मस्क ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरे कार्यकाल का अंत हो गया है। मैं सरकार के बेफिजूल खर्चों को कम करने के लिए अवसर देने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताता हूं। DOGE का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा।”

बता दें, एलन मस्क अमेरिकी सरकार में 130 दिनों तक विशेष कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे। उनका यह पद कार्यकाल ट्रंप प्रशासन के दौरान था, जिसमें वे सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और खर्चों पर सलाह दे रहे थे।

मस्क और ट्रंप के बीच बढ़ी खटास

ELON MUSK मस्क के इस फैसले को ट्रंप के ‘One Big Beautiful Bill’ को लेकर उनकी नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मस्क ने इस बिल पर अपनी असहमति जताते हुए कहा था, “एक बिल बड़ा हो सकता है या बेहतरीन, लेकिन दोनों एक साथ नहीं हो सकता।”

टेस्ला पर संकट और इस्तीफे की मांग

ELON MUSK मस्क के इस्तीफे की मांग लंबे समय से उठ रही थी, खासकर तब जब उनकी कंपनी टेस्ला की बिक्री में भारी गिरावट आई थी। अमेरिकी बाजार में टेस्ला के वाहनों का बहिष्कार हो रहा था, जिससे शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही थी। निवेशकों के दबाव के बीच मस्क ने हाल ही में कहा था कि वह टेस्ला को मैनेज करना बहुत मुश्किल समझ रहे हैं।

DOGE मिशन को लेकर मस्क का बयान

ELON MUSK मस्क ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि DOGE मिशन को वह समय के साथ और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, मस्क के इस्तीफे के बाद यह देखना होगा कि अमेरिकी सरकार में उनके द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स का भविष्य क्या होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related