Trending Nowशहर एवं राज्य

दिग्विजय का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सामयिक एवं मानवीय : रिजवी

रायपुर/ख़बर चालीसा/ मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह द्वारा शिक्षाकर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के मसले को सामयिक एवं मानवीय निरूपित करते हुए शिक्षा कर्मियों की मांग का समर्थन किया है तथा शिक्षाकर्मियों की मांग को जायज बताया है तथा कहा है कि शिक्षाकर्मी की मृत्योपरांत परिवार को उजड़ने से बचाने के लिए उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना वक्त का तकाजा है।

रिजवी ने श्री दिग्विजय सिंह की सोच की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा है कि इस दिशा में उन्हें जल्द निर्णय लेकर मृत शिक्षाकर्मियों के आश्रितों की मांग पर अमल करने का निवेदन किया है। रिजवी ने कहा है कि लगभग चार महिने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उस दृष्टि से भी दिग्विजय सिंह की समझाईश उपयुक्त है। दिग्विजय सिंह जी एक अनुभवी राजनेता एवं सांसद हैं। उन्होंने जो शिक्षाकर्मियों की इस मांग की वकालत की है उसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। दिग्विजय सिंह की सलाह दलहित में है। इस सलाह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल अमल करना चाहिए।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: