CRIME NEWS: ठेकेदार ने दी पत्रकार को जान से मारने की धमकी, बीजापुर में हुए हत्याकांड का दिया हवाला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: बैकुण्ठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। घटिया निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मांगने पर ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने ममाले की शिकायत थाने में की है। वहीं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला

CRIME NEWS: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा ममला बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र का है। जहां के पोड़ी निवासी पत्रकार सुनील शर्मा को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ग्राम गेजी में चल रहे घटिया निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। निर्माण काम का जिम्मा ठेकेदार मुंशी पर है। जिनसे निर्माण काम के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन ठेकेदार ने जानकारी देने के बजाय पत्रकार को प्रलोभन देने की कोशिश की।

CRIME NEWS: बात नहीं बनी तो नाराज होकर ठेकेदार ने धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी तक दे दी। शिकायत के अनुसार ठेकेदार ने बीजापुर में पत्रकार की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों ने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे से मुलाकात कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related