Trending Nowदेश दुनिया

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी…अब सिद्धू ने APS देओल के आरोपों पर किया पलटवार

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में सियासी घमासान लगातार जारी है। कांग्रेस आलाकमान से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर मचे बवाल को शांत करने में जुटे हुए है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे है और कांग्रेस पार्टी के मुश्किलें खड़ी कर रहे है। भले ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया हो। लेकिन उनकी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर बार-बार फूट रही है। पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस लेटर जारी किया। इतना ही नहीं एपीएस देओल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पर सियासी फायदे के लिए झूठी जानकारी फैला रहे हैं। जिसके बाद अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने एपीएस देओल के आरोपों पर पलटवार किया है। सिद्धू ने एक के बाद एक कई सारे ट्विट्स किए है।

punjab

सिद्धू ने देओल का कहा है कि न्याय अंधा हो सकता है लेकिन पंजाब के लोग अंधे नहीं हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा है कि हमारी कांग्रेस पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय देने के वादे के साथ सत्ता में आई, जिसमें आप मुख्य साजिशकर्ताओं/आरोपी व्यक्तियों के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: