CONGRESS NEWS: How much loss will Congress suffer by losing 2 veterans?
दिल्ली। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश पहुंच गई है. यात्रा के बीच कांग्रेस से पार्टी के कई नेता दूरी बनाते जा रहे हैं. बीते कुछ ही दिनों में कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
पार्टी के ही कई बड़े नेता यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं. वहीं बिहार पहुंचने से पहले ही वहां कांग्रेस- आरजेडी-जेडीयू के गठबंधन वाली सरकार गिर गई. नीतीश कुमार भाजपा के साथ हो गए. उत्तर प्रदेश पहुंचने से पहले जयंत चौधरी ने स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा के साथ हैं. फिलहाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वह अमेठी में राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगे. दूसरी तरफ फरवरी के ही महीने में कांग्रेस को कई बड़े झटके लगे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, बाबा सिद्दीकी, और उत्तर प्रदेश से लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री भाजपा का दामन थाम चुके हैं. मिलिंद देवड़ा पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि पंजाब में भी कांग्रेस को बड़े झटके लग सकते हैं. इसमें मनीष तिवारी का नाम सामने आ रहा है. इसके साथ ही आनंद शर्मा भी भाजपा का रुख कर सकते हैं.
कमलनाथ समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे –
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नुकुल नाथ के कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके कमलनाथ) समर्थक करीब छह विधायक रविवार को दिल्ली पहुंच गये. वहीं, ( कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि कमलनाथ ने अपनी राजनीतिक यात्रा सबसे पुरानी पार्टी से शुरू की थी और वह इसे नहीं छोड़ेंगे. कमलनाथ के दिल्ली आवास पर कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ लिखा झंडा फहराता देखे जाने पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने-अपने तरीके से अनुमान जताना शुरू कर दिया.
