बीजेपी और अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेंगलुरु। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को कुछ दिन ही दिन शेष है । चुनाव प्रचार भी तेज हो गई है । इस दौरान भड़काऊ भाषण, दुश्मनी और नफरत फैलाने वाले बयानबाजी भी जमकर हो रही है।  इस बीच अब कांग्रेस ने बीजेपी की एक रैली को मुद्दा बनाते हुए पार्टी पर भड़काऊ बयान देने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

इसके खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है । कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने कथित रूप से भड़काऊ बयान दिया, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा दिया और विपक्ष को बदनाम करने का काम किया है। शिकायत दर्ज कराने वाले नेताओं में रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. परमेश्वर और डीके शिवकुमार शामिल हैं।

कर्नाटक का अपमान कर रही बीजेपी

इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी और अमित शाह हर दिन कर्नाटक का अपमान कर रहे हैं। जेपी नड्डाजी का कहना है कि कन्नडिगों को मोदी के आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या उन्हें राज्य को चलाने के लिए एक भी कन्नडिगा नहीं मिल सकता है कि इसे मोदी को सौंपना है?

धमकी देना राज्य की जनता का अपमान

प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की कर्नाटक में दी गई एक हालिया टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा प्रहार किया था. उन्होंने कहा था कि कर्नाटक को मौजूदा समय के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है और ‘वोट नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद’ नहीं मिलने की धमकी देना राज्य की जनता का अपमान है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related