NYAY YATRA AGAINST FAKE DOCTOR : फर्जी डॉक्टर प्रकरण पर गरजी कांग्रेस, ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ में उठाई पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

Date:

NYAY YATRA AGAINST FAKE DOCTOR : Congress roared on fake doctor issue, raised demand for transparency and accountability in ‘Swasthya Nyay Yatra’

बिलासपुर। NYAY YATRA AGAINST FAKE DOCTOR अपोलो अस्पताल में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम द्वारा इलाज के दौरान हुई मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बिलासपुर में ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही, पारदर्शिता और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना था।

इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और आम लोगों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।

NYAY YATRA AGAINST FAKE DOCTOR नेताओं ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाएं जनता का मूल अधिकार हैं। अपोलो जैसे बड़े संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”

कांग्रेस ने इस यात्रा को ‘स्वास्थ्य न्याय’ की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया और यह संकल्प लिया कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। रैली ने पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है मामला?

अपोलो अस्पताल में नरेंद्र जॉन केम नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर सालों तक इलाज किया। 2006 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मृत्यु के मामले में भी उसका नाम सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि नरेंद्र ने फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज किया, जिससे उनकी जान चली गई।

NYAY YATRA AGAINST FAKE DOCTOR पीड़ित परिवार की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने 19 अप्रैल को नरेंद्र के खिलाफ धारा 420, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस उसे दमोह से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाई और पूछताछ की जा रही है। अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

14TH APRIL NATIONAL HOLIDAY : कल पूरे देश में छुट्टी

14TH APRIL NATIONAL HOLIDAY : Tomorrow is a holiday...

JAGANNATH RATNA BHANDAR : जगन्नाथ रत्न भंडार खुला

JAGANNATH RATNA BHANDAR : Jagannath Ratna Bhandar opened रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर बड़ा आंदोलन

CHHATTISGARH : Big movement regarding Chhattisgarhi language in census रायपुर।...